3 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
मंडी, 01 नवंबर। 132/33 केवी विद्युत उपकेन्द्र बिजनी में आवश्यक मरम्मत और रख-रखाव कार्य के कारण विद्युत उप-मण्डल साईगलू के अन्तर्गत 03 नवंबर, 2025 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
ई० विनीत ठाकुर, सहायक अभियन्ता विदयुत उप-मण्डल साईगलू ने आज यहां बताया कि अनुभाग साईगलू, गोखड़ा, बीर, कोटली, भरगांव तथा कड़कोह के अधीन आने वाले क्षेत्र साईगलू, कसाण, सदयाणा, साई, पपराहल, धड़याणा, बग्गी, गोखड़ा, बटाहर, सेहली, लोट, तल्याहड़, रन्धाड़ा, पधियूँ, तांदी, पतरौण, बीर, लाग, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, कोटली, समराहण, ढंढाल, सुराड़ी, सैण, भरगांव, अलग, कोट, कून, डवाहण, कड़कोह, लागधार, सताहन व खलाणू, ईत्यादी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उपरोक्त तिथि को सुबह 10:00 से सायं 05:00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
==========================================
भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए निगम ने जारी किया शेड्यूल
हमीरपुर 01 नवंबर। विभिन्न परियोजनाओं में भूतपूर्व सैनिकों की आउटसोर्स आधार पर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर ने जिलावार भर्ती का शेड्यूल जारी किया है। निगम के मुख्यालय हमीरपुर में होने वाली इस भर्ती के लिए जेसीओ रैंक और अन्य रैंक के पूर्व सैनिकों के लिए अलग-अलग शेड्यूल निर्धारित किया गया है।
निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि 26 नवंबर को सुबह 11 बजे जिला हमीरपुर और ऊना के सेवानिवृत्त जेसीओ-नायब सूबेदार, सूबेदार, सूबेदार मेजर और ऑनरेरी कमीशन धारकों की भर्ती की जाएगी। ऑनरेरी नायब सूबेदार को सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। इसी प्रकार, 27 नवंबर को कांगड़ा और चंबा, 28 को मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पिति और किन्नौर, 29 नवंबर को शिमला, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर के भूतपूर्व जेसीओ भर्ती किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2026 को 54 वर्ष से कम होनी चाहिए। केवल पंजीकृत उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। उन्हें मूल डिस्चार्ज बुक एवं इसके सभी पृष्ठों की स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी हांेगी। भर्ती के लिए कोई भी यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। एस-फैक्टर (मनोवैज्ञानिक) श्रेणी वाले पूर्व सैनिक पात्र नहीं होंगे।
एमएसीपी नायब सूबेदार सहित हवलदार तक के अन्य रैंकों के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार 18 नवंबर को जिला हमीरपुर, 19 नवंबर को जिला कांगड़ा के पंजीकरण संख्या 11000 तक के भूतपूर्व सैनिकों और 20 नवंबर को 11000 से ऊपर की पंजीकरण संख्या वाले भूतपूर्व सैनिकों, 21 को मंडी, 22 को ऊना, शिमला और किन्नौर, 24 नवंबर को सोलन, कुल्लू और सिरमौर, 25 नवंबर को चंबा, बिलासपुर और लाहौल-स्पिति के भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी 2026 को 55 वर्ष से कम होनी चाहिए। अन्य नियम एवं शर्तें जेसीओ रैंक की भर्ती जैसी ही होंगीं। अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नंबर 01972-222479 पर संपर्क किया जा सकता है।
=======================================
10 को एम्स के लिए महिला गार्ड भर्ती करेगी पूर्व सैनिक निगम
हमीरपुर 01 नवंबर। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर 10 नवंबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के लिए महिला सुरक्षा गार्ड के पदों हेतु आउटसोर्स आधार पर भर्ती करेगी।
निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कर्नल पीएस अत्री ने बताया कि वीर नारियां, भूतपूर्व सैनिकों या सेवारत सैनिकों की मैट्रिक पास पत्नियां और बेटियां इन पदों के लिए पात्र हैं। इनकी आयु एक जनवरी 2026 को 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। उन्हें डिस्चार्ज बुक या आश्रित कार्ड, चरित्र प्रमाण पत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंंक खाता संख्या, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, अन्य डिप्लोमा, प्रशिक्षण या अनुभव से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। चयनित उम्मीदवारों को ईपीएफ सहित कुल 24 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए निगम के दूरभाष नंबर 01972-222479 पर संपर्क किया जा सकता है।