शिमला, 06.03.26-: आज दिनाँक 05, व 06 मार्च, 2026 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में लोक लेखा समिति की बैठकों का आयोजन मुख्य समिति कक्ष में सभापति अनिल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वश्री डॉ हंस राज, बलबीर सिंह वर्मा, संजय रत्न, जीत राम कटवाल, इन्द्र सिंह, डॉ जनक राज, मलेन्द्र राजन, केवल सिंह पठानियां, कैप्टन रणजीत राणा व श्रीमती कमलेश ठाकुर माननीय सदस्यों ने भाग लिया।
इन बैठकों में समिति ने पशुपालन, उद्योग, गृह व कृषि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों पर विचार – विमर्श किया।