हमीरपुर 06 मार्च। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 12 मार्च को सुबह साढे दस बजे उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17,500 रुपये से लेकर 23,500 रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
============================================
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक
आज दिनांक 6/ 03/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण
चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की बैठक का
आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय अत्री,
जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. पारस चौहान, डी. आई. सी. से डा. अमित,
राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम मेनेजर पूजा शर्मा, पहचान स्कूल से
मैडम चेतना, प्रयास से डॉ. पंकज, डा. शिवानी, डा. अंजू, डा. सृजन और आर.
बी, एस. के. की सभी टीम मेम्बर भी उपस्थित रहे l
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा बताया गया
की राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 30 बीमारियों की जांच की
जाती हैं आर. बी, एस. के . की टीमें स्कूलों व आंगनवाड़ियों में जाकर
बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण करती हैं और जो बच्चे इन बिमारियों से
ग्रसित पाए जाते हैं उनके इलाज का सारा खर्च केंद्र सरकार द्वारा उठाया
जाता है मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बताया
की यदि उनकी जानकारी में कोई लाभार्थी बच्चा आता है तो वे इसकी जानकारी
नजदीकी खण्ड चिकित्सा कार्यालय में आर. बी, एस. के . की टीम को दें l
इसके अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आर. बी, एस. के की टीमों के
कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई l
===========================================
हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में 21 को सफाई अभियान चलाएगी रैडक्रॉस सोसाइटी
हमीरपुर 06 मार्च। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी 21 मार्च को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाएगी। एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि सुबह 10 बजे आरंभ होने वाले इस सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेकर श्रमदान करेंगे। एडीसी ने हमीरपुरवासियों से इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
=================================================
लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी मुख्य सड़क
हमीरपुर 06 मार्च। हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य के चलते यह मुख्य सड़क लंबलू के पास 20 मार्च तक बंद रहेगी।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एडीसी एवं कार्यकारी जिलाधीश अभिषेक गर्ग ने बताया कि हमीरपुर-भोरंज-जाहू सड़क के सुदृढ़ीकरण के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए इस मुख्य मार्ग पर लंबलू के पास वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान हमीरपुर से भोरंज की ओर जाने वाले वाहन लंबलू से डायवर्ट होकर डुघली, डबरेड़ा और नुहाड़ा से होते हुए कैहरवीं चौक पर मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार भोरंज की ओर से आने वाले वाहन भी कैहरवीं चौक से नुहाड़ा, डबरेड़ा और डुघली से होते हुए लंबलू में मुख्य सड़क तक पहुंच सकते हैं।
====================================================
राजेश कुमार ने अपनी मां की स्मृति में रैडक्रॉस सोसाइटी में किया 11000 रुपये का अंशदान
हमीरपुर 06 मार्च। उपमंडल बड़सर के हरसौर क्षेत्र के गांव भालत के राजेश कुमार ने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए ग्यारह हजार रुपये का अंशदान किया है। उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता रामकी देवी की स्मृति में यह राशि रैडक्रॉस सोसाइटी को दी है।
राजेश कुमार ने शुक्रवार को यहां जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय में पहुंचकर ग्यारह हजार रुपये का चैक सौंपा।
इस योगदान के लिए राजेश कुमार का आभार व्यक्त करते हुए एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। लोग अपनी नेक कमाई में से रैडक्रॉस सोसाइटी को कुछ अंशदान देकर इस संस्था के सदस्य, आजीवन सदस्य या संरक्षक भी बन सकते हैं। उनकी नेक कमाई से किया गया यह अंशदान किसी गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है।
===================================================
सोलन-दिनांक 06.03.2026
दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में प्रस्तुत तथ्य आधारहीन एवं भ्रामक - प्रदेश विद्युत बोर्ड
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने हाल ही में सोलन ज़िला की ग्राम पंचायत जौणाजी में 27 फरवरी, 2026 को आयोजित ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में एक व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर और बिजली के खंबे के बारे मंे उठाई गई समस्या के सम्बन्ध में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह द्वारा उठाए गए दोनों प्रश्न निराधार एवं वास्तविकता से कोसो दूर हैं।
बोर्ड के प्रवक्ता ने शिमला से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि दिलीप सिंह ने 12000 रुपए के असामान्य विद्युत बिल का जो हवाला उक्त कार्यक्रम में दिया था, वास्तविकता में वह घरेलू उपभोक्ता संख्या 100001070839 का विद्युत बिल है। यह बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी, 2026 तक (14 माह) का बकाया है और देय न होने के कारण यह अब बढ़कर 13906 रुपए हो गया है।
बोर्ड ने प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि यह उपभोक्ता पहले से ही बिल न भरने वालों की श्रेणी में बड़ा डिफाल्टर है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस उपभोक्ता का बिल, 12 महीने से देय था। इसे उपभोक्ता ने करीब 12 माह के बाद 23 दिसम्बर, 2024 को भरा। उस समय भी यह बिल 12825 रुपए था। यह बिल नवम्बर, 2023 से नवम्बर, 2024 तक का देय था। बाद में उपभोक्ता के इसी घरेलू कनेक्शन पर मई, 2025 में स्मार्ट मीटर स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के उपरांत भी इस उपभोक्ता ने अभी तक अपना विद्युत बिल नहीं भरा। यही बकाया बिल दिसम्बर, 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 14 महीने की अवधि का 13,906 रूपए हो गया है।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार बिल न जमा करने के कारण 3 दिसम्बर, 2025 को जारी नोटिस के आधार पर 22 जनवरी, 2026 को इस उपभोक्ता की बिजली अस्थाई रूप से काट दी गई।
विद्युत बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि उक्त व्यक्ति दिलीप सिंह द्वारा न केवल विभिन्न तथ्यों को छुपाया गया अपितु भ्रामक जानकारी प्रदान कर सभी को गुमराह भी किया गया।
उन्होंने कहा कि इस उपभोक्ता के नाम पर अन्य दो घरेलू तथा एक व्यावसायिक मीटर भी बोर्ड द्वारा स्थापित किए गए हैं। इन सभी का विद्युत बिल भी लम्बे समय से बकाया है।
उन्होंने विद्युत बोर्ड की ओर से विस्तृत रूप से इन कनेक्शनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी उपभोक्ता के नाम पर घरेलू मीटर संख्या 100001082706 का विद्युत बिल जून, 2023 से बकाया है। इसी तरह दूसरे घरेलू कनेक्शन मीटर संख्या 100001100409 का बिल दिसम्बर, 2024 के बाद अभी तक बकाया है। व्यावसायिक मीटर संख्या 100002174730 का विद्युत बिल भी आज तक बकाया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह सिद्ध हो रहा है कि उपभोक्ता दिलीप सिंह जानबूझ कर अपने बकाया बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं और सार्वजनिक मंच पर प्रदेश सरकार एवं विद्युत बोर्ड के विरुद्ध तथ्यहीन जानकारी रखकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि दिलीप सिंह द्वारा विद्युत खम्बों के बारे में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की गई है। उन्होंने कहा है कि बोर्ड के अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच पर पाया गया कि विद्युत बोर्ड द्वारा स्थापित यह खम्बा सड़क के कोने पर लगभग 20 वर्ष से अधिक समय से है जबकि ऐसा प्रतीत होता है कि दिलीप सिंह ने अपना घर लोक निर्माण विभाग की सड़क और विद्युत खम्बे की ओर बढ़कर निर्मित किया है।
बोर्ड ने जनता से ऐसे व्यक्ति के तथ्यहीन वक्तव्य पर ध्यान न देने का आग्रह किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि सभी को ऐसी अफवाहों से बचना चाहिए और सोशल मीडिया पर प्रस्तुत जानकारी की तथ्य परख जांच करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के बारे में पूर्व में भी कुछ गलत तथ्य सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन सभी तथ्यों को जांच के उपरांत गलत पाया गया है और अधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इन पर स्पष्टीकरण भी दिया गया है।
==========================================
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन आमंत्रित
मंडी, 5 मार्च। बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर-मंडी ने समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत नगर निगम मंडी के पैलेस-2 वार्ड के मट्ट-1 आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार 25 मार्च तक अपने आवेदन कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा करवा सकती हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी जितेन्द्र सैणी ने बताया कि इस पद के लिए साक्षात्कार 28 मार्च को प्रातः 10 बजे एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किया जाएगा। चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय के अनुसार प्रतिमाह 10,500 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी और अभ्यर्थी की आयु 25 मार्च 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का नाम संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के फीडर एरिया में दर्ज होना आवश्यक है तथा परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (10+2) पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां जमा करवानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के कार्यालय दूरभाष 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं
============================================
बच्चों ने विज्ञान गतिविधियों ने लिया भाग
धर्मशाला, 06 मार्च। उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र एटीसी, शाहपुर में नेशनल नेचर कैंपिंग प्रोग्राम में बोह, धरीनी, कनेाल, भलेड, तलाह और निहारिका स्कूल के बच्चों को वृत्तचित्र (डोक्यूमेंटरी) दिखाकर ‘हेंड आॅन साईंस‘ एक्टिविटि करवाई जिसमें बच्चों को साईंस से सम्बधित कई गतिविधियाँ करवाई। इसमें दिनेश शर्मा गवर्नमेंट सीनियर सेंकेंडरी स्कूल टंग नरवाना के रसायन प्राध्यापक ने बच्चों को ‘हैंडस आॅन साईंस‘ एक्टिविटि के बारे में विस्तार से जानकारी द और बच्चों को एटीसी, शाहपुर के इंचार्ज सुंनदा पठानिया द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए और काँगड़ी धाम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एटीसी स्टाफ और साईंस के अध्यापक भी मुख्य रूप से शामिल रहे और तीन दिवसीय कैंप को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।