चण्डीगढ़, 14.08.25- : 79वें स्वतन्त्रता दिवस के समीप आते-आते भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ के निवासियों में देश प्रेम का जोश भरते हुए चंडीगढ़ में तिरंगा यात्राओं का क्रम जारी है। इसी कड़ी में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला के वार्ड 4 इंदिरा कॉलोनी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। घर तिरंगा अभियान के पावन अवसर पर मंडल न. 4 के इंदिरा कॉलोनी में भव्य तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष कमलचंद मौर्य की नेतृत्व में निकाली गई।
जिला भाजपा के प्रवक्ता रामेश्वर गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती एडवोकेट इंदिरा सिंह वह प्रदेश के आई टी कन्वीनर शिवेन्द्र मान्धोत्रा, जिला अध्यक्ष भूपिंदर सिंह सैनी तिरंगा यात्रा इंदिरा कॉलोनी शिव मंदिर से शुरू होकर इंदिरा कॉलोनी की गलियों और बाजारों से होती हुई खेड़ा मंदिर के पास जाकर मंदिर तक पहुंची। लोगों ने बढ़ चढ़कर तिरंगा यात्रा में भाग लिया और भारत माता की जय के नारों से इंदिरा कॉलोनी गूंज उठा।
इस तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी, राम कुमार चौधरी, विनोद अग्रवाल, कुलविंदर सिंह काला पार्षद गीता चौहान, जिला मीडिया सचिव रामेश्वर गिरी, जिला सचिव शक्ति श्रीवास्तव, सचिव शिवानंद, रोहित गौतम, अनीता असवाल, नवीन लुबना, राजकुमार सेनी, रविंदर, तारा जोशी, बलवंत रावत, जितेन्द्र गुप्ता, गणेश दत्त पांडे, सिल्क राम, बृजेश, राजिंद्र पाल, राजपाल, अमित बिड़ला एवम् अन्य कई वरिष्ठ भाजपा नेता, वार्ड की जनता मौजूद थी