हिसार, 16.02.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट व अग्रोहा धाम में महाशिवरात्री का भव्य मेला संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व लगा। मेला प्रात: 4:00 बजे से सारी रात चला। शिवरात्री में हजारों भक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित किया। मेले में पकोड़े, दूध, जलेबी, चाय, फल का प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन पर्व पर हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शिवालय ट्रस्ट व अग्रोहा धाम के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का अर्थ है। शिव की महान रात्रि हजारों भक्तों ने भगवान शिव भोले की विशेष पूजा-अर्चना की। शिवरात्रि पर्व आत्मशुद्धि, साधना और ईश्वर से जुड़ने का विशेष अवसर माना जाता है। महाशिवरात्रि हिंदुओं का बहुत बड़ा धार्मिक त्योहार है। जिसे भगवान शिव जी के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर 250 साल पुराना प्राचीन मंदिर है जिसके साथ जनता की आस्था जुडी हुई है। हर रोज भारी तादाद में धर्म प्रेमी मंदिर में जल अभिषेक व पूजा-पाठ करने आते हैं। भगवान शिव भोले को देवों के देव महादेव माना जाता है, जिसकी पूरे विश्व में पूजा होती है। भगवान महादेव को देवों के देव महादेव इसलिए कहा जाता है क्योंकि महादेव का अर्थ होता है। महान जो सबसे महान हो।

कलाकारों द्वारा तेरे भरोसे मेरी गाड़ी, शिव मेरी पूजा, सांसों की माला पे सिमरू मैं शिव का नाम आदि गीतों से भक्तों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, जगत नारायण, ओम प्रकाश असीजा, सुरेंद्र सिंगला, रमेश पटवारी, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, पवन गर्ग, सत्येंद्र गोयल, सत्यपाल असीजा आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।