चम्बा, 18 अक्तूबर-19 अक्तूबर से चार दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्तूबर को कुलदीप सिंह पठानिया सायं 7 बजे सिहुंता पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि 22 अक्तूबर को विधानसभा अध्यक्ष ग्राम पंचायत जंद्रोंग के गांव जंद्रोंग में नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे।