चण्डीगढ़18.10.25- : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया के विद्यार्थियों के लिए दिवाली पर्व कुछ विशेष था। विद्यालय परिसर में रंगोली और दीया बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दीवाली पर्व का विशेष प्रबंध अमेरिका के शिकागो से पधारे एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और सभी टीचर्स को नकदी देकर पुरस्कृत किया। एनआरआई सुदर्शन गर्ग ने स्कूल के सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों स्टाफ मेंबर्स को उपहार दिये। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य करिकुलर एक्टिविटीज में भी हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि हर बच्चे को कार्यक्रम में भाग लेकर छुपी ही प्रतिभा का निखार करना चाहिए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए कहा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि दिवाली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। हमें श्री राम जी के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने एनआरआई गर्ग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कई लोग अपने लिए ही जीते हैं। विरले ही एनआरआई सुदर्शन गर्ग जैसे लोग होते हैं जो अपना धन दूसरों की सेवा और भलाई में लगाते हैं।