BILASPUR, 14.08.25-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आज घुमारवीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा बड़ी गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मंडी जिला के सरकाघाट के लिए सड़क मार्ग से जा रहे थे। इस दौरान घुमारवीं पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।