चंडीगढ़ -:20.05.25-आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहां है की शहर के मंदिरों पर कार्रवाई भाजपा का दोहरा चेहरा दर्शाती है।खुद को हिंदुओं की हितैषी कहने वाली भाजपा की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने आगे कहा कि शहर के नागरिक धर्मनिरपेक्षता की सोच पर यकीन करें। भाजपा केवल हिंदू मुसलमान का नारा दे कर आपसी भाईचारे को तोड़ने का काम करती है।
दुबे ने कहां की भाजपा सिर्फ और सिर्फ हिंदुत्व का नारा देश में हो रहे चुनावों में हिंदुओं से वोट बैंक बढ़ाने के लिए और चुनाव में फायदा लेने के लिए भाजपा हिंदुत्व का नारा देती है। असल हकीकत यह है कि चुनाव होने के बाद चंडीगढ़ में हिंदुओं के मंदिरों को चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तोड़ने का फैसला सरासर गलत है।
दीपा दुबे ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से अपील करती हूं कहां है कि शहर में जितने भी मंदिर है या फिर अन्य धार्मिक मंदिरों को ना तोड़ा जाए प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिया जाए।
ताकि मंदिर तोड़ने की कार्रवाई तुरंत रोकी जा सके । उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ तो भाजपा राम मंदिर की बात करती है और दूसरी तरफ शहर के मंदिरों को तोड़ने का तुगलक की फरमान प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सार्वजनिक करती हैं। शहर के प्रशासक से अपील है कि जल्द से जल्द इस कार्रवाई को रोका जाए ताकि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस ना पहुंच सके।