हमीरपुर 3 अक्टूबर। नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाने के लिए नगर निगम द्वारा 'नेकी की दीवार के अंतर्गत एक विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत नगर निगम क्षेत्र के निवासी अपने घरों में रखे पुराने गर्म कपड़े एवं अन्य उपयोगी सामान, जो उनके लिए उपयोग में नहीं हैं लेकिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति के इस्तेमाल के योग्य हैं, को 5 अक्टूबर 2026 को नगर निगम हमीरपुर में आकर दान कर सकते हैं।
नगर निगम हमीरपुर द्वारा एकत्रित किए गए इस सामान को जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाया जाएगा, ताकि इनका सही उपयोग हो सके।
नगर निगम आयुक्त ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे इस नेक पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपना योगदान दें।