एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन
हमीरपुर, 3 अक्तूबर-हिमाचल प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में मुख्य चिकित्सा
अधिकारी, जिला हमीरपुर के सौजन्य से आज एचआईवी/एड्स के प्रति जन-जागरूकता
फैलाने के उद्देश्य से रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन का
शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर श्रीमती गंधर्वा राठौर ने हरी झंडी दिखाकर
किया।
रेड रन मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनता को एचआईवी/एड्स के
संक्रमण, इसके बचाव तथा रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करना और
एचआईवी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने का संदेश
देना था। प्रतिभागियों ने लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा एचआईवी
संक्रमित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण रखने का
संदेश दिया।
इस मैराथन में जिला हमीरपुर के आठ महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग में गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सुजानपुर
के आर्यन ने प्रथम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय के आदित्य
ने द्वितीय तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय के निक्षित
ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को उपायुक्त महोदया द्वारा मेडल
और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया l
महिला वर्ग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय की राशि ने
प्रथम, शिवाली ने द्वितीय तथा रिचा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
अजय अत्री, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा पटियाला, जिला कार्यक्रम
अधिकारी डॉ. आकृति, सूचना एवं संप्रेषण अधिकारी सुनील कुमार, डॉ. आशीष,
डॉ. नेहा, डॉ. दीपिका, बीसीसी कोऑर्डिनेटर सुलोचना, अकाउंटेंट सुमन,
काउंसलर सरोज , अंजू, ऋतु, राजकुमार यशपाल, अनिल तथा जेवीकान्त सहित
कॉलेज के नोडल प्राध्यापक व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
===========================================
अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली के आठवें दिन प्रतिभागियों की 1600 मीटर दौड़ का शुभारंभ करते सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मदनशील शर्मां।
ग्राउंड टैस्ट के दौरान पसीना बहाते अभ्यर्थी।
अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते सेना के अधिकारी।
1600 मीटर दौड़ में प्रथम एवं द्वितीय रहे अभ्यर्थियों को पुरस्कृत करते सेना के अधिकारी।
=========================================
15 तक बिजली बिल जमा करवाएं हमीरपुर-2 के उपभोक्ता
हमीरपुर 03 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सौरभ राय ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 अक्तूबर तक हमीरपुर शहर के भोटा चौक पर स्थित उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
============================================
15 दिनों में बिजली जमा करवाएं धनेटा के उपभोक्ता
नादौन 03 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 15 दिन के भीतर उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें।
उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और कनेक्शन को बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।