CHANDIGARH, 25.09.26- आज मजदूर समिति सेवा सेक्टर 40 41 में समिति के प्रधान पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।जिसमें प्रधान पद के प्रत्याशी गिरीश मिश्रा का चुनाव सभी पदाधिकारी ने एवं लेबर चौक के सभी मजदूर भाइयों ने प्रधान पद के रूप में किया।जिसके लिए हम सभी मजदूर भाइयों के बहुत-बहुत आभारी है🙏🙏
यहां पर विशेष रूप से एरिया काउंसलर श्रीमती गुरबख्श रावत जी, श्री वीरेंद्र रावत जी, श्री शशि शंकर तिवारी जी, प्रदेश सचिव भाजपा उपस्थित रहे।
उनकी देखरेख में सारी प्रक्रिया संपन्न हुई,तथा आने वाले समय में मजदूर समिति सेवा के साथ उन्होंने बढ़ चढ़ के साथ देने का आश्वासन सभी मजदूर भाइयों को दिया। जिसके लिए हम उनके बहुत-बहुत आभारी रहेंगे