हिसार, 25.09.26-- अग्रोहा धाम व श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री गणेश जी का उत्सव का समापन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया गया। श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करके उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों एवं भक्ति संगीत के साथ भगवान श्री गणेश जी की शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा वातावरण गणपति बाबा मोरिया अगले वर्ष आप जल्द आना के जय घोष से गूंज उठा। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने पूजा करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश जी को विघ्नहर्ता और कल्याणकारी मंगल कर्ता माना जाता है। श्री गणेश उत्सव हमें आपसी भाईचारा, धार्मिक आस्था और समाज में एकता का संदेश देता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि हमें भगवान श्री गणेश जी के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए जरूरतमंदों की सेवा, गौ सेवा व सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गणेश उत्सव में श्रद्धालूओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। वह हमारी समृद्ध धार्मिक एवं संस्कृति परंपराओं का प्रतीक है। पूजा-अर्चना करने के बाद श्री गणेश जी का विधि विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया और सभी भक्तों ने अगले वर्ष फिर भगवान श्री गणेश जी के पूर्ण आगमन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला,ओमप्रकाश असीजा, जगत नारायण, रमेश पटवारी, महेंद्र गोयल, सत्येंद्र गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य, राजेंद्र बंसल, पवन गर्ग, बजरंग असरावां, निरंजन गोयल, नरेंद्र गर्ग, कृष्णा लाल बागड़ी, नरेंद्र गर्ग, राहुल गर्ग, भारत सोनी, रोहन अरोड़ा, साहिल काजल, अंगूरी देवी, अनीता गर्ग, रेनू पहुजा, आदि भक्त भारी संख्या में मौजूद रहे।