चंडीगढ़, 25 09.25- अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक विशेष बैठक पंडित राम बहादुर मिश्रा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कमेटी को भंग करते हुए 11 सदस्यों की नई कोर कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर डॉ. मीना गर्ग को संगठन का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
डॉ. मीना गर्ग को यह दायित्व उनके कर्मठ, विनम्र एवं सरल स्वभाव, तथा राष्ट्र और हिंदुत्व के प्रति उनकी अदम्य निष्ठा और प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया। संगठन को विश्वास है कि डॉ. गर्ग अपने मार्गदर्शन और नेतृत्व से हिंदुत्व एवं सामाजिक सरोकारों के सभी कार्यों को सशक्त दिशा देंगी और भारत राष्ट्र को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।
बैठक में परिषद की चंडीगढ़ एवं पंजाब इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारियों—श्री बलबीर कृष्ण गर्ग, श्री अश्वनी शर्मा, श्री शिव मूर्ति यादव, श्री देवी दयाल, श्री अनिल डुमड़ा, श्री रामपाल, श्री वेद कपूर, श्री जय शंकर जोशी एवं श्री ललित भाटिया—ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। साथ ही संगठन ने भविष्य में भी योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने का संकल्प व्यक्त किया।
अपने संबोधन में डॉ. मीना गर्ग ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास के लिए सभी सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया तथा यह संकल्प दोहराया कि वे राष्ट्र और समाजहित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रहेंगी।