चंडीगढ़ 21 जून: सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आर्शीवाद से संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर 30 ए चंडीगढ़ में और मनीमाजरा में अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन सुबह 5:45 बजे से 6:45 बजे तक किया गया। जिसमें सभी एरिया की साधसंगत व सेवादल के भाई बहनों व बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस शिविर का आरम्भ निरंकार प्रभु-परमात्मा का सिमरण करवाकर किया गया।
चंडीगढ़ ब्रांच के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने बताया कि आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा चंडीगढ के सैक्टर 17 तिरंगा पार्क में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग शिविर के अवसर पर हर साल की तरह संत निरंकारी मिशन के 125 के करीब सेवादल सदस्यों ने प्रशासन के आदेश अनुसार सहयोग दिया। निरंकारी सेवादल के सेवक सुबह 4:30 बजे अपनी अपनी सेवादल की वर्दी में सैक्टर 17 तिरंगा पार्क में पहंुच गए थे। उन्होंने योग शिविर में आए साधकों को सुविधापूर्वक बिठाने और अन्य सुविधाओं में सहयोग दिया। इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन की तरफ से सन्त निरंकारी सेवादल के संचालक और अधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री ओ पी निरंकारी जी, ज़ोनल इंचार्जे चंडीगढ़ ने भी बताया कि चंडीगढ़ ज़ोन की लगभग 15 ब्रांचो के भवनो पर भी इसी प्रकार योग अभियास किया गया जिसमें लगभग 1500 स्वयंसेवक और साध संगत ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया।