चंडीगढ़, 21 जून:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा आज पूरे शहर में व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली एवं वरिष्ठ नेता जगतार सिंह जग्गा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा:“योग भारत की संस्कृति का अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग ने वैश्विक पहचान बनाई है। भाजपा चंडीगढ़ द्वारा आज कुल 38 स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जो न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज को भी जोड़ते हैं।”


चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के मंडलों और कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक योग अभ्यास किया गया। सभी आयोजनों में नागरिकों की भागीदारी उत्साहपूर्ण रही और ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ की भावना को मजबूती मिली