*हम दिन-रात विकास कार्य करने में लगे है ताकि हमारा शहर सभी सुविधाओं से संपन्न हो : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
*कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बब्याल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले एसटीपी का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया
*एसटीपी कई कालोनियों में लगभग 140 किमी. लंबी सीवरेज लाइन से जुड़े 15 हजार घरों को सीवरेज सुविधा पहुंचाएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
*लोगों से मिली ताकत व आर्शीवाद के दम पर हमने अम्बाला छावनी में इतने विकास कार्य करवाए जितने किसी अन्य ने नहीं करवाए : मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 08 जून-हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में हम दिन-रात विकास कार्य करने में लगे है ताकि हमारा शहर सभी सुविधाओं से संपन्न हो। यदि कोई अम्बाला छावनी में हुए विकास कार्यो पर किताब लिखेगा तो आपको गर्व होगा क्योंकि आज से पहले किसी ने भी इतने विकास कार्य नहीं करवाएं है, जितने उन्होंने करवाए है और यह सब कार्य लोगों से मिली ताकत व आर्शीवाद से वह कर रहें हैं।
श्री विज आज अम्बाला छावनी के बब्याल में 15 करोड़ रुपए की लागत से 10 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का उद्घाटन करने के उपरांत आपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नगर परिषद अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया गया।
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह ट्रीटमेंट प्लांट कई कालोनियों में लगभग 140 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन से जुड़े 15 हजार घरों को सीवरेज सुविधा पहुंचाएगा। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आधुनिक एसबीआर तकनीक पर तैयार किया गया है जोकि भविष्य के 25 वर्षों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इस ट्रीटमेंट प्लांट से पानी ट्रीट होने के बाद इसे पास टांगरी नदी में छोड़ा जाएगा।
*इन कालोनियों को बब्याल एसटीपी से मिलेगी सुविधा
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बब्याल सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आप्रेशनल होने से टुंडला मंडी, कलरहेड़ी, डिफेंस कालोनी के सेक्टर ए, बी, सी व डी के अलावा बाले का नगला, डिफेंस इन्कलेव, बोह, आनंद नगर, दलीपगढ़, बब्याल, कृष्णा नगर, श्याम नगर, अर्जुन नगर, वशिष्ठ नगर व अन्य कालोनियों के 15 हजार घरों को सुविधा पहुंचाएगा।
*जहां सीवरेज लाइन बिछ चुकी है वहां लोग घरों में कनेक्शन लें : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर क्षेत्रवासियों को इस परियोजना की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि कलरहेड़ी से लेकर मच्छौड़ा तक 341 करोड़ रूपए की लागत से 370 किलोमीटर सीवरेज लाईन बिछाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य के तहत अधिकतर सीवरेज पाईपलाई बिछ चुकी है और जो शेष बची है, वह भी जल्द बिछ जाएगी। सीवरेज लाईन के बिछने से शहर को गन्दे पानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि जहां जहां पर सीवरेज लाईन बिछ चुकी हैं, वहां के लोग अपने घरों का सीवरेज कनेक्शन लें, तभी इस प्रोजैक्ट का लोगों को फायदा मिलेगा और मेरी मेहनत भी सफल होगी।
*अम्बाला छावनी में चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मेंत्री अनिल विज ने इस मौके पर बताया कि अम्बाला छावनी में बेहतर सफाई व स्वच्छता के लिए सीवरेज लाइन डाली जा रही है इससे छावनी को गंदे पानी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि बब्याल में ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया गया है जबकि 12 क्रॉस रोड, मच्छौड़ा तथा गांव खुड्डा में भी जल्द ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर इसे चालू किया जाएगा।
*अम्बाला छावनी में करोड़ों की लागत से करवाए कई विकास कार्य : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपए की लागत से विकास कार्यो को करवाते हुए लोगों को इसकी सुविधा उपलब्ध करवाई गई हैं जिसमें राजकीय कॉलेज अम्बाला छावनी, लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, एशिया का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक, अनाज मंडी का निर्माण, साईंस म्यूजियम, फीफा से अप्रूव्ड अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वैदर स्वीमिंग पूल, जिम्रास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, गांधी ग्राउंड के नजदीक फुल वातानुकुलित नाईट फुड स्ट्रीट मार्किट, अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी, अटल कैंसर केयर सैन्टर, सुभाष पार्क, अम्बाला के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण, सदर बाजार अम्बाला छावनी मल्टीलेवल कार पार्किंग, सदर बाजार की तर्ज पर सभी बाजारों में बेहतरीन स्ट्रीट लाईटें, नहरी पानी की सुविधा, टांगरी बंधे पर सडक़ का निर्माण, चार आरओबी/आरयूबी, नग्गल-करधान में एनसीडीसी सैन्टर के साथ-साथ विभिन्न सामुदायिक भवनों, धर्मशालाओं, योगशालाओं व अनेकों अनगिनत ऐसे कार्य है जो पूरे हो चुके और कुछ कार्य प्रगति पर हैं।
*बिजली परियोजना से लोगों को मिला फायदा, 38 करोड़ की लागत से बिजली का ढांचा मजबूत होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
उर्जा मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि महेश नगर, बब्याल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में 33 केवीके की जो बिजली की तारे लोगों के घरों के उपर से गुजर रही थी उसे हटाया गया है जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। पहले जो बिजली की तारों से दुर्घटनाएं होती थी वे भी नहीं होगी। इसी प्रकार 38 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में बिजली का पहले से भी ज्यादा मजबूत और बेहतर किया जा रहा है जिससे लोगों को फायदा होगा।
*लोकल परिवहन पर सभी बसें वातानुकूलित हो इसके लिए प्रयासरत : परिवहन मंत्री अनिल विज
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि 25 साल बाद अम्बाला छावनी में लोकल बसें चलाई गई है। पहले पहले पांच इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें चलाई गई थी, अब उसमें 5 नई इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसे और जोड़ दी गई है, ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें। उनका प्रयास है कि सभी बसे वातानुकूलित हो, इसके लिए वे प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बरसात के मौसम के बाद पार्षदों व आम जन के सहयोग के साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि अम्बाला छावनी क्षेत्र सफाई के दृष्टिगत और स्वच्छ एवं सुन्दर बन सकें।
*बब्याल में करोड़ों रुपए की लागत से कई विकास कार्य करवाए : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि बब्याल में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य कराए गए है जिनका आज जनता को लाभ मिल रहा है। इनमें 8 धर्मशालाएं, लाइब्रेरी, व्यायामशाला के साथ-साथ अन्य कार्य शामिल हैं। आज एसटीपी की सौगात भी यहां के लोगों को मिली हैं। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की निकासी के लिए 24 करोड़ रुपए की लागत से महेश नगर नाले को बनाने का काम किया जाएगा। इससे पहले करोड़ों रुपए की लागत से गुडगुडिया नाले को बनाने का काम किया जाएगा।
*यह लोग मौजूद रहे
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, मंडल प्रधान विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा व प्रवेश शर्मा के अलावा पूर्व मंडल प्रधान किरण पाल चौहान, विजेन्द्र चौहान सहित डिम्पल राणा, बिल्लू राणा, बलजिन्द्र पाल, संजीव अत्री, हिमांशु सिंह, दीपक भसीन, अजय बवेजा, भरत कोछड़, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, श्याम सुंदर अरोड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहें।
=====================================
शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर सर्विस लेन बनाने का कार्य शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
जीटी रोड के साथ नया आरओबी बनाकर सर्विस लेन को आगे सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
30 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी नई सर्विस लेन, पाइलिंग का कार्य शुरू : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के प्रयासों से शास्त्री कालोनी के समक्ष आरओबी पर बन रही नई सर्विस लेन
चंडीगढ़/अम्बाला, 08 जून।हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि शास्त्री कालोनी के समक्ष जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन बनाने का कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इस सर्विस लेन के बनने से लोकल वाहन चालक बिना जीटी रोड पर चढ़े बिना ही सर्विस लेन के माध्यम से ओवरब्रिज को क्रास सकेंग।
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज इस कार्य को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा कार्य को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले रास्ते को भी मानकों के अनुसार बनाया जाए।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज पर दिल्ली से अम्बाला छावनी आते समय पड़ाव थाने के समक्ष नई सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। अभी सर्विस लेन केवल पड़ाव थाने के समक्ष तक है जबकि आगे का रास्ता जीटी रोड पर मर्ज हो जाता है। इस कारण वाहन चालकों को जीटी रोड पर चढ़कर फिर आगे बस स्टैंड की ओर जाना पड़ता है। मगर अब पड़ाव थाने के आगे से नई सर्विस लेन को बनाकर उसे आगे सर्विस लेन के हिस्से से जोड़ा जाएगा। इसी प्रकार अम्बाला छावनी से दिल्ली की ओर जाते समय सर्विस लेन जीटी रोड पर मर्ज होती है। अब इसी सर्विस लेन के आगे नई सर्विस लेन बनाते हुए उसे रेलवे लाइन के ऊपर से आगे शास्त्री कालोनी को जा रही सर्विस लेन से जोड़ा जाएगा। जीटी रोड के दोनों तरफ सर्विस लेन बनने से लोकल वाहन चालक बिना मुख्य जीटी रोड पर चढ़े बिना रेलवे ओवर ब्रिज को क्रास कर सकेंगे।
इस दौरान एनएच के डिप्टी मैनेजर विशाल केसरवानी, साइट इंजीनियर पुलकित के अलावा भाजपा नेता कपिल विज व अन्य मौजूद रहे।
30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की जा रही सर्विस लेन : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन को तैयार किया जा रहा है। सर्विस लेन बनाने के लिए रेलवे ओवर ब्रिज के साथ पाइलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। हाईवे अथॉरिटी द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए लगभग डेढ़ वर्ष का लक्ष्य तय किया गया है।
हजारों निवासियों को सर्विस लेन बनने से मिलेगा लाभ : मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस सर्विस लेन के बनने से अम्बाला छावनी के हजारों निवासियों को लाभ मिलेगा। वह सीधे सर्विस लेन के माध्यम से रेलवे ओवरब्रिज को क्रास कर पाएंगे। इसके बनने से चंद्रपुरी, रेलवे कालोनी, डीआरएम काम्पलेक्स, सुंदर नगर, मच्छौंडा, शाहपुर, घसीटपुर, सेक्टर निवासियों, विद्या नगर, कुलदीप नगर, नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, शास्त्री कालोनी व अन्य कई कालोनियों के निवासियों को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं शहीद स्मारक आने-जाने के लिए यह सर्विस लेन बहुत लाभप्रद साबित होगी।