हिसार-27.05.25-- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में हुआ। बजरंग गर्ग ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री 1947 में बने थे। 27 मई 1964 को उनके निधन तक वह देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे।
बजरंग गर्ग ने कहा कि भारत देश की तरक्की व विकास में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का बड़ा भारी योगदान है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने नमक आंदोलन में 1930 में गिरफ्तार हुए और 6 महीने तक जेल में रहे और 1935 में अलमोड़ा जेल में आत्मकथा लिखी। उन्होनें कुल 9 बार जेल यात्राएं की। नेहरू जी 6 बार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रहे। जिसमें वर्ष 1929, 1936, 1937, 1951, 1953 व 1954 में रहे। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को बंबई में गिरफ्तार हुए और अहमदनगर जेल से रहे, जहां से उन्हें 15 जून 1945 को रिहा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, अखिल भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हनुमान ऐरन, वरिष्ठ नेता तेजवीर पूनिया, महिला ज़िला अध्यक्ष संतोष जून, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल सहरावत, वरिष्ठ महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, महिला नेत्री गीता आहूजा आदि व अन्य पार्टी के पदाधिकारी भारी मौजूद थे।