*एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल - उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री*
हरोली, 27 मई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दो मंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रतिदिन लगभग 4 लाख यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी की 50 वर्षों की यात्रा को प्रदेश की सबसे बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवा बताया।
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में जोड़ी जा रही हैं। 250 डीज़ल बसें भी खरीदी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 100 टेंपो ट्रैवलर भी शामिल किये जाएंगे और इस प्रकार कुल 650 नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में इसी वर्ष शामिल होगी।
परिवहन ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रैफिक पार्क का निर्माण कार्य जारी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से परिवहन विभाग को पिछले वर्ष 25 करोड़ रुपये एवं इस वर्ष 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो विभाग के आधुनिकीकरण के लिए सराहनीय कार्यों के चलते मिली है।
उन्होंने कहा कि हरोली बस अड्डे से दो नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एक बस हरोली से हरिद्वार और दूसरी हरोली से शिमला जो बद्दी और नालागढ़ होते हुए जाएगी। यह निर्णय क्षेत्रीय संपर्क को और अधिक मजबूत करेगा।
बल्क ड्रग पार्क की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में अब तक 1000 करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं। इससे लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंत में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और बीओडी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और एचआरटीसी की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
इस दौरान एच आर टी सी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, गोंदपुर बुल्ला के पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास राणा, अन्य जन प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।
-=====================================
*उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने 50 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं कि किए शिलान्यास और लोकार्पण*
*उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली बस अड्डे का किया विधिवत रूप से लोकार्पण*
ऊना, 27 मई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री आज (मंगलवार) को हरोली विधानसभा में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार कृतसंकल्प है और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
*27.41 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास*
मुकेश अग्निहोत्री ने 11.77 करोड़ रूपये से गोंदपुर बेहली से बाथू-गुरूपलाह सड़क का चौड़ीकरण और सुधारीकरण तथा गोंदपुर जयचंद खड्ड पर पुल के निर्माण कार्य, 21..61 करोड़ की लागत से उमराली-ढिलवां-हीरां-थहड़ा-पूबोवाल से पोलियां वाया कुठारबीत लिंक रोड़ के अपग्रडेशन कार्य, करीब 1.17 करोड़ की राशि से बनने बाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलोह (लेवल-दो) और नगनोली में 4.46 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले गौ अभ्यरण(गौ सदन) का का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण किए जिसमें 20-20 लाख रूपये की लागत से गोंदपुर जयचंद और बढे़ड़ा में निर्मित रेन शेल्टर, लगभग 4 करोड़ की लागत से निर्मित हरोली बस अड्डा, गोंदपुर बुल्ला में 94 लाख से निर्मित व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र, 1.14 करोड़ रूपये से बाथू पंचायत में सामुदायिक केंद्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर और 1.02 करोड़ से कुठारबीत में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली बस अड्डे के निर्मित होने से स्थानीयवासियों को बस के इंतजार के लिए धूप और बारिश में सुविधा मिलेगी। इस बस अड्डे में 2 फ्लोर, 8 बस काऊटर, एचआरटीसी स्टाफ के कर्मचारियों के लिए अलग कार्यलय व रहने-ठहरने के लिए अलग-अलग रूम, क्रू रूम, दुकानें, शौचालय सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएें उपलब्ध है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।
उन्होंने कहा कि गोंदपुर बुल्ला में उद्योग विभाग के व्यवसायिक प्रोत्साहन केन्द्र स्थापित किया गया है। यह बल्क ड्रग पार्क परियोजना का हिस्सा हैं था यहां पर आने वाले कारोबारियों को बढ़िया बैठक स्थल व रहने की उत्तम व्यवस्था मिलेगी।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ग्राम पंचायत छेत्रां के 10 जरूरमंद परिवारों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। साथ ही उन्होंने कहा कि छेत्रां ग्राम पंचायत में जल्द ही सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।
इस दौरान एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम , गोंदपुर बुल्ला के पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
==========================================
*उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास*
ऊना, 27 मई । उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को नगनोली में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसके पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिसमें 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके साथ ही इसमें फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभयारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को धरातल पर उतारने के लिए जन सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस गौ अभ्यरण में आवारा पशुओं को लाकर रखा जाएगा, जबकि दूध देने वाले पशुओं की अलग से व्यवस्था की जाएगी, जिससे आमदनी के साधन भी उत्पन्न हो सकें।
उन्होंने जानकारी दी कि बालीवाल, नगनोली, पूबोवाल और हरोली के लिए 7-7 करोड़ रुपये की लागत से कुल 28 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाएं तैयार की गई हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पंचायत का विकास उसके प्रधान की प्रतिबद्धता पर निर्भर करता है। नगनोली ग्राम पंचायत में 15.37 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण प्रस्तावित है।
इसके साथ ही खड्ड कॉलेज में एक आधुनिक इनडोर स्टेडियम भी बनाया जा रहा है, जिसमें 68 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्टेडियम को आधुनिक खेल सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाली लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है, जिससे खिलाड़ी शाम या रात के समय भी बिना किसी परेशानी के अभ्यास और प्रतियोगिताओं में भाग ले सकें। यह लाइटिंग सिस्टम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा और खिलाड़ियों को उपयुक्त रोशनी उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर नगनोली ग्राम पंचायत के प्रधान महताब ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी।
पशुपालन विभाग के उप निदेशक विनय शर्मा ने भी उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्किया तथा गौ अभ्यरण की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, श्विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, उप प्रधान नंदलाल, पूर्व प्रधान पूनम दत्ता, एससी सेल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।