चंडीगढ़, 29.04.24- कांग्रेस के प्रदेश सचिव पवन अटवाल और अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान राकेश पोहाल सहित करीब 100 लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में इन्होंने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।इन्होंने दावा किया कि अगले दिनों में कांग्रेस के और भी कई नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस और कर्मचारी संगठन के नेताओं का पटका डाल कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आश्वासन दिया कि भाजपा में उनके मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। रेलवे और एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा एक ओर एम्स,मेडिकल कॉलेज और आईआईटी बनाई जा रही हैं,शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नई शिक्षा नीति को लागू किया।कर्मचारियों के हित में कई योजनाएं लागू की। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना, राम मंदिर बनाना, सीएए लागू करना आदि सहित अनेक काम किए हैं, जो वास्तव में देश को मजबूत बनाती हैं।

भाजपा में ज्वाइनिंग के मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव पवन अटवाल ने कहा कि वह आज कांग्रेस की गलत नीतियों से दुखी होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं,क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में जो जनता से जो भी वायदे किए थे,उसमें से ज्यादातर पूरे किए। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को वायदा किया कि वह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में काम करेंगे।

अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान राकेश पोहाल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हो कर भाजपा में शामिल हुए हैं। मोदी ने सफाई कर्मचारियों को जो सम्मान,उससे सफाई कर्मचारी भी उनसे प्रभावित हैं,जबकि कांग्रेस शासन में सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था। सफाई कर्मचारियों को वेतन तक समय पर नहीं मिला।इस मौके पर कांग्रेस अमन नेहरा,सोनू दीक्षो,सुंदर और सुनील कुमार सहित करीब 100 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देविंदर सिंह बबला,प्रदेश महामंत्री हुकम चंद और अमित जिंदल मौजूद रहे।