केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 को वार्षिक बजट में अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव पास करने के बाद भी काम शुरू ना करने से भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग
केंद्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा- सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ना चाहिए- बजरंग गर्ग
केंद्र सरकार द्वारा अग्रोहा को रेलवे लाइन से ना जोड़ने से जनता व वैश्य समाज में भारी रोष है- बजरंग गर्ग
केंद्र सरकार द्वारा अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा रेलवे लाइन शुरू करने से रेल विभाग को बहुत बड़ा लाभ होगा- बजरंग गर्ग
सरकार को अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने व बस अड्डा तुरंत प्रभाव से चालू करना चाहिए- बजरंग गर्ग
हिसार, 12.08.26- अग्रोहा धाम में भजन समारोह, विशाल भंडारा व वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रोहा को रेलवे लाइन से अभी तक ना जोड़ने पर भारी नाराजगी जताई। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2025-26 को वार्षिक बजट में अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव पास करने के बाद भी काम शुरू ना करने से भारी नाराजगी है जबकि हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद व सिरसा 93 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव पास हुआ था। जिसका 410 करोड़ रुपए का बजट भी केंद्र सरकार द्वारा पास किया हुआ है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के वार्षिक मेले में कई बार केंद्रीय रेल मंत्रियों ने अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा की थी लेकिन यह सारी घोषणा झूठी साबित हुई। केंद्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा- सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ना चाहिए ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सकें जबकि हिसार, अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा आने जाने के लिए बहुत यात्री होते हैं। अग्रोहा धाम में भी दूर-दूर से हजारों लोग हर रोज दर्शन के लिए आते हैं और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 3000 से ज्यादा मरीजों की हर रोज ओपीडी है। इसी प्रकार फतेहाबाद-सिरसा भी हर रोज हजारों यात्री सफर करते हैं। केंद्र सरकार द्वारा अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा रेलवे लाइन शुरू करने से रेल विभाग को बहुत बड़ा लाभ होगा और यात्रियों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा अग्रोहा को रेलवे लाइन से ना जोड़ने से जनता व वैश्य समाज में भारी रोष है। सरकार को अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने व बस अड्डा को तुरंत प्रभाव से चालू करना चाहिए। इस अवसर पर पवन गर्ग, आनन्द गोयल, ऋषि राज गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, अनिल सिंगला, सुरेंद्र बागड़ी व अशोक गुप्ता हिसार, चूड़ियां राम गोयल टोहाना, प्रेम गुप्ता दिल्ली, सुभाष बंसल व श्रीमती कांता गोयल पंजाब, अमित चचान विधायक राजस्थान, अनिल सर्राफ सिरसा, राजीव गुप्ता कैथल, रमेश जिंदल करनाल आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।