CHANDIGARH, 11.08.26-भारत विकास परिषद शाखा दक्षिण-1 चंडीगढ़ के महिला सहभागिता प्रकोष्ठ द्वारा 08.08.2026 को सेक्टर 48 के सामुदायिक केंद्र में श्रावण माह का लोकप्रिय त्योहार हरियाली तीज बहुत उत्साह पूर्वक मनाया गया । शाखा की लगभग 60 महिला सदस्यों ने इस में बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।
द्वीप प्रज्वलन तथा वंदे मातरम् के बाद हरियाली तीज पर प्रश्नोत्तरी तथा गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां हुई । प्रन्तु रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की हाईलाइट रहे रैंप वाक और गिद्धा । इन सभी कार्यक्रमों की विशेषता यह रही कि इन में वरिष्ठ महिला सदस्याओं की ज़्यादा भागीदारी रही ।
कार्यक्रम के मुख्य मेहमान भाविप चंडीगढ़ प्रांत के अध्यक्ष डॉ एम के विरमानी ने सभी को भारत विकास परिषद के बारे में जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों की हौंसला अफ़ज़ाई की। उन के इलावा प्रांतीय संगठन सचिव श्री एस आर शर्मा, प्रांतीय महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती सुमन गुप्ता और दक्षिण ज़िला महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती उमा सिंघल की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम के आयोजन में शाखा अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र मिसरी, सचिव श्री शक्ति चन्द्र शर्मा , कोषाध्यक्ष श्री शक्ति कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका और शाखा की महिला सहभागिता संयोजक श्रीमती रिंकू सिन्हा ने सभी गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया तथा सभी अतिथिओं का धन्यवाद किया।