चण्डीगढ़, 11.08.26- : सावन के उल्लास और पंजाबी संस्कृति के रंगों के बीच को “सखियों के संग तीज महोत्सव 2026” का आयोजन किया गया। समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज मनाई और संगीत, नृत्य व मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में ‘नि मैं सास कुटनी’ फेम अभिनेत्री तन्वी नागी ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की। वहीं भाजपा महिला मोर्चा, मोहाली की जिला प्रधान मिली गर्ग और समाज सेविका गगन बराड़ ने वीआईपी गेस्ट के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा, मोहाली की जिला उप-प्रधान एवं आरआर इनिशिएटिव्स की फाउंडर नवनीत कौर और वंदना पाठक ने किया। आयोजकों ने तीज के पारंपरिक महत्व को आधुनिक उत्सव के साथ जोड़ते हुए महिलाओं के लिए सांस्कृतिक और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम तैयार किया था। कार्यक्रम में पंजाबी लोक संस्कृति की झलक, संगीत और डांस के साथ-साथ सूफी गायक अजय गिल ने माहौल को खास बना दिया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में हिस्सा लेकर तीज के रंग को और भी जीवंत किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने के साथ-साथ पंजाब की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। कुल मिलाकर, सखियों के संग तीज महोत्सव महिला सहभागिता, संस्कृति और मनोरंजन का खूबसूरत संगम बनकर सामने आया।