सरकार द्वारा मंडियों में धान व बाजरे का खरीद व उठान ना होने से भारी नाराजगी है - बजरंग गर्ग

सरकार द्वारा धान व बाजरे की खरीद बहुत धीमी गति से करने से किसान व आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है - बजरंग गर्ग

मूंग की सरकारी खरीद ना होने से मूंग खुले बाजार में एमएसपी से 1600 रुपए प्रति क्विंटल किसानों की कम दामों में बिक रहा है - बजरंग गर्ग

सरकार को धान खरीद पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस किसान को देना चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश का किसान व आढ़ती बर्बादी के कगार पर है - बजरंग गर्ग

सरकार को अपने वायदे के अनुसार तुरंत धान व बाजरे की खरीद, उठान व भुगतान करना चाहिए - बजरंग गर्ग

मंडियों में धान व बाजरे खरीद के लिए सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था तक नहीं है - बजरंग गर्ग

सरकार को अनाज खरीद, उठान व गोदाम में लगाने के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए - बजरंग गर्ग

हिसार, 04.10.26- - हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारी प्रतिनिधियों व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि सरकार द्वारा धान व बाजरे की खरीद बहुत धीमी गति से करने से किसान व आढ़तियों में बड़ी भारी नाराजगी है। सरकार द्वारा मंडियों में धान व बाजरे का खरीद व उठान ना होने से भारी नाराजगी है। यहां तक की मूंग की सरकारी खरीद ना होने से मूंग खुले बाजार में एमएसपी से 1600 रुपए प्रति क्विंटल किसानों की कम दामों में बिक रहा है। सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश का किसान व आढ़ती बर्बादी के कगार पर है। सरकार को अपने वायदे के अनुसार तुरंत धान व बाजरे की खरीद, उठान व भुगतान करना चाहिए ताकि किसान भारी नुकसान से बच सकें। बजरंग गर्ग ने कहा कि मंडियों में धान व बाजरे खरीद के लिए सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था तक नहीं है। सरकार को अनाज खरीद, उठान व गोदाम में लगाने के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि मंडियों में अब तक 30 लाख क्विंटल धान आ चुकी है मगर खरीद व उठान 10 प्रतिशत तक भी नहीं हुआ है। इसलिए किसान कई-कई दिनों से धान व बाजरा बचाने के लिए मंडियों में इंतजार कर रहे हैं, जिसके कारण किसानों को बड़ा भारी नुकसान हो रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को नमी में 17 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करनी चाहिए क्योंकि धान ज्यादा पानी में होता है इसलिए धान में कभी कभार नमी थोड़ी ज्यादा रह जाती है इसलिए सरकार को 20 प्रतिशत धान की नमी में छूट देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान की बिजाई में किसानों को बड़ा भारी नुकसान ऊठाना पड़ रहा है। सरकार को धान खरीद पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस किसान को देना चाहिए।