हिसार, 07.03.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अग्रोहा की समस्याओं पर विचार किया गया।
वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के बावजूद अग्रोहा-फतेहबाद-सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम शुरू ना होने से नाराजगी जताई जबकि केंद्र सरकार द्वारा 24 सालों में अनेकों बार अग्रोहा- सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा की है और केंद्रीय वार्षिक बजट 2024-25 में अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा 93 किलोमीटर रेलवे लाइन से जोड़ने की मंजूरी देने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ जबकि अग्रोहा के चारों तरफ सैकड़ों गांव लगते हैं और अग्रोहा धाम में हर रोज देशभर से हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां तक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तीन हजार मरीजों से ज्यादा हर रोज इलाज करवाने आते हैं।
बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा में रेलवे लाइन व बस अड्डा की सुविधा ना होने से वैश्य समाज व जनता में भारी रोष है। केन्द्र सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन का काम शुरू करना चाहिए और अग्रोहा में बस अड्डा चालू किया जाए ताकि देश के कौने-कौने से आने वाले यात्रियों का जो दिक्कत आ रही है, उससे राहत मिल सके।
इस अवसर पर चुड़िया राम गोयल टोहाना, अनंत अग्रवाल बरवाला, ब्रह्मानंद गोयल भट्टू, पवन गर्ग, सतपाल अग्रवाल, अनिल सिंगला, आनंद गोयल, संदीप कुमार हिसार, कीर्ति गर्ग सिरसा, मनप्रीत बंसल पंजाब, सुभाष गोयल दिल्ली, केवल महेश्वरी राजस्थान, राजकुमार अग्रवाल राजस्थान, विपिन गोयल उत्तर प्रदेश महेश अग्रवाल मथुरा, आदि प्रतिनिधि अपने विचार रखें।