बिलासपुर, 24 सितम्बर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आगामी 27 सितम्बर तक बिलासपुर जिला प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, औहर में जिला स्तरीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 26 सितम्बर को प्रातः 9 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनेंगे तथा प्रातः 10 बजे से घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे, जबकि दोपहर 1 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कलोल में 10 किलोवाट सोलर ग्रिड सिस्टम का उद्घाटन करेंगे तथा संस्थान के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजेश धर्माणी 27 सितम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत लद्दा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।