चंडीगढ़, 24 सितंबर।25 सितंबर को भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती है। शुक्रवार को जननायक जनता पार्टी प्रदेशभर में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाएगी। जयंती कार्यक्रमों को लेकर जेजेपी ने तैयारियां पूरी कर ली है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेता ऐलनाबाद हलके के गांव शक्कर मंदोरी में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर में स्थापित चौ देवीलाल की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई के कार्य करवाए गए है। सभी जिलों में प्रतिमाओं पर सभाओं का आयोजन होगा और यहां जेजेपी के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ता, ताऊ देवीलाल के अनुयायी पहुंचकर उन्हें याद करेंगे। इसके अलावा जगह-जगह सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।