ऊना, 23 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 24 सितम्बर को ऊना जिला के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सायं 5 बजे के बाद बाबा बोदल शाह कमेटी भदसाली द्वारा आयोजित किए जा रहे छिंज मेला के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।