चंडीगढ़:17.09.26-लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के तत्वावधान में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा कार्य का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आवश्यक स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहयोग देना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का आयोजन श्री अक्षय चुघ, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ तथा श्री अरुण शर्मा, संगठन सचिव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री अवि भसीन ने कहा:
“भगवान श्री विश्वकर्मा जी हमें मेहनत, हुनर और कर्म का संदेश देते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को पढ़ाई की सामग्री देना एक छोटा-सा सेवा प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद की जाए और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।”
श्री भसीन ने कहा कि लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ उद्योगों के विकास के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी लगातार कार्य कर रही है। विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करना समाज के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने के समान है।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री अक्षय चुघ, श्री अरुण शर्मा एवं पूरी टीम को बधाई दी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।