शिमला:16-09-26- हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के विभिन्न कर्मचारी संगठनों,पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां को उनके 70वें जन्म ‍दिवस की बधाई दी है। बधाई सन्देश में सभी ने पठानियां के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्व जीवन तथा दीर्धायु की कामना की है। पठानियां अपना जन्म दिवस हर वर्ष अपने शुभचित्तकों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के साथ अपने गृह जिला चम्बा स्थित छलारा गांव में मनाते आऐं है लेकिन इस वर्ष पठानियां चूकि राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन गऐ है अपना जन्म दिन अपनी पत्नी नीना पठानियां संग सम्मेलन में गए भारतीय प्रतिनिधियों के साथ केप टाउन में मनाऐंगें।

पठानियां का जन्म 17 सितम्बर 1957 को जिला चम्बा के छलारा गांव में हुआ है। हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय से बी0 एस0 सी0 तथा लखनऊ विश्व विद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी करने के उपरान्त मात्र 28 वर्ष की उम्र में 1985 में पठानियां पहली मर्तबा भटयात निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य चुने गए। पठानियां वर्ष 1993,2003 तथा 2007 में पून: विधान सभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

पठानियां को उनकी काबलियत, निष्ठा तथा नेतृत्व क्षमता की वजह से तत्कालीन वीरभद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई जिसका वहन उन्होंने सम्पूर्ण योग्यता,अदम्य साहस तथा सत्य निष्ठा के साथ किया। पठानियां दिसम्बर 2022 में 5वीं बार विधान सभा सदस्य चुने गए तथा 5 जनवरी, 2023 को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष चुने गए।

विधान सभा अध्यक्ष के रूप में उनका अभी तक का कार्यकाल अविस्मरणीय तथा अतुल्नीय रहा है। विधायी कार्यो में व्यापक ज्ञान, प्रखर वक्ता तथा अभूतपूर्ण नेतृत्व क्षमता के कारण पठानियां ने जिस तरह से राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया है वह प्रशंसनीय तथा अनुकरणीय है।