चण्डीगढ़, 06.09.26- : पौड़ी गढ़वाल एकता मंच, चंडीगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रथम रामायण पाठ का आयोजन गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 में महिला प्रकोष्ठ प्रधान पूनम रावत, उपप्रधान यशोदा रावत , महासचिव सरिता नेगी तथा सांस्कृतिक सचिव भारती असवाल की अध्यक्षता में किया गया। मंच के मीडिया प्रभारी निर्मल सिंह रावत ने बताया कि रामायण पाठ की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की गयी सम्पूर्ण रामायण पाठ 2 दिन तक किया गया जिसमें चंडीगढ़ की समस्त सभा-संस्थाओं तथा कीर्तन मंडलियों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। रामायण पाठ की शुरुआत मंच के प्रधान पदमेंद्र रावत महासचिव सुनील गुसाईं तथा सलाहकार महेंद्र सिंह रावत द्वारा की गयी दो दिवसीय रामायण पाठ सम्पूर्ण होने के बाद प्रसाद भंडारे का वितरण किया गया पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के समस्त सदस्य मौजूद रहे।