चंडीगढ़20.08.26-नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर, पटियाला, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कलाग्राम, सेक्टर-13, चंडीगढ़ में नि:शुल्क वोकल म्यूजिक क्लासेस शुरू की जा रही हैं। पहला बैच 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा। कक्षाओं का समय शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा।
इन कक्षाओं में 8 वर्ष और उससे अधिक आयु के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। संगीत प्रशिक्षण एम.फिल. इन म्यूजिक, म्यूजिक टीचर एवं इंडियन क्लासिकल वोकलिस्ट पियूष भट्ट द्वारा दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सीटें सीमित हैं। इच्छुक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन के लिए +91 98722 24242 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों के अनुसार, इन नि:शुल्क संगीत कक्षाओं का उद्देश्य युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि और समझ विकसित करना तथा भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा का प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी तक विस्तार करना है।