SHIMLA-17.02.26
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज दिनांक-17 फरवरी, 2026 को 14वीं विधान सभा के 11वें सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही का सदन में संचालन करते हुए। यह वर्तमान सरकार का चौथा बजट सत्र है।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां के साथ उनके कार्यालय कक्ष में सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व हि0प्र0 के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिष्टाचार भेंट करते हुए। गौरतलब है कि सत्र में भाग लेने उप-मुख्यमंत्री आज ही शिमला पहुँचे हैं।
सदन की कार्यवाही आरम्भ होने से पूर्व जिलाधीश, जिला शिमला, अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला शिमला, गौरव सिंह, ए0डी0एम0 (प्रशासन), जिला शिमला, पंकज शर्मा तथा ए0डी0एम0 (प्रोटोकॉल), ज्योति राणा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से मुलाकात के दौरान सत्र के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए इन्तजामों बारे अवगत करवाते हुए।
बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही का संचालन करने विधान सभा सचिवालय पहुँचने पर सलामी लेते विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।