हिसार, 17 02.26- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में विशाल भंडारा व हवन-पूजन का कार्यक्रम शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया।

संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के उपरांत हवन और भंडारा पूर्णत: का प्रतीक है। जो अन्नदान के माध्यम से आत्मा की संतुष्टि, पुण्य प्राप्ति और जन सेवा का संदेश देता है। यह साक्षात भगवान का प्रसाद माना जाता है। जिसमे भक्तों को मोक्ष और धार्मिकता का फल मिलता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सबसे अच्छी भक्ति वह है जो बिना किसी स्वार्थ, अहंकार, उपेक्षा से की जाती है जिसमें व्यक्ति खुद को पूरी तरह ईश्वर को समर्पित कर देता है। जिसे आत्म निवेदन कहते है जहां परमात्मा प्रसन्न रहे। वहीं कार्य भक्त करता है। जिसमें भगवान से प्रेम और शरणागति प्रमुख है, जैसा कि भगवात गीता में वर्णित है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि हवन करना धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हवन आसपास के वातावरण को भी शुद्ध करता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर राधा कृष्ण खटाना, नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, सतेंद्र गोयल, रमेश पटवारी, जगत नारायण, ओम प्रकाश असीजा, श्रीमती अंगूरी देवी, श्रीमती अनीता गर्ग, श्रीमती उषा गर्ग आदि पदाधिकारी व धर्म प्रेमी भारी संख्या में मौजूद थे।