हिसार, 14.02.26-- श्री प्रयागगीरी शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग नेतृत्व में भव्य आयोजन हो रहा है। जिसमें महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरी ने श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठें दिन साध्वी करुणा गिरी ने बताया कि भगवान निर्मल मन से किए गए अपने दास के वचन को भी निभाते हैं मानव को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार के कारण बड़े-बड़े लोग ही नहीं देवताओं के निकट रहने वाले संत गंधर्व ही नहीं बल्कि स्वयं देवता भी मृत्यु लोक पर कष्ट भोग चुके हैं। मनुष्य को बाहरी साफ सफाई के साथ-साथ अपने मन को भी शुद्ध व स्वच्छ रखते हुए, अहंकार नहीं करना चाहिए। अपना जीवन सादगी से व्यतीत करना चाहिए हमें स्वयं को कपट से दूर रखना चाहिए। जबकि हमारे जीवन में कोई संकट आए तो हम भागवत की शरण में जाना चाहिए। हमें भागवत ही दोष रहित बना कर भगवान से मिलाती है। अपनी इच्छाएं श्री चरणों तक पहुंचाने का माध्यम भागवत है। हमारी हर बात सरलता से भगवान तक पहुंचती है। जैसे द्वापर में भगवान श्री कृष्ण जी ने गोपी पशु, पक्षी या अन्य रूप में आए सभी संतों का मान रखा। उन्होंने रुक्मणी और पूर्व जन्म के लोगों को दिए वचनों का पालन किया। वैसे ही कलयुग में जो मनुष्य भगवान और भागवत में विश्वास रखता है वो कंस की तरह उसके सारे संकट हर लेते हैं।
शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने मुख्य अतिथि हिसार लोकसभा सांसद भाई जय प्रकाश, हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी जगदीश जिंदल, ललित शर्मा, अक्षय मलिक, ऋषि राज गर्ग, डॉ नकुल गुप्ता, कुमार मुकेश, प्रवीण गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया। बजरंग गर्ग ने कहा कि कथा में आज भगवान श्री कृष्ण जी एवं माता रुक्मणी विवाह उत्सव में धर्म प्रेमी बाराती बनकर काफी देर तक नाचते-गाते रहे। इस अवसर पर छप्पन भोग व दो सवामणि का प्रसाद लगाया गया। कथा में हजारों भक्तों ने परिवार सहित भाग लिया। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर ट्रस्ट में 16 फरवरी को विशाल भंडारा व हवन का कार्यक्रम रहेगा।
इस अवसर पर सज्जन गुप्ता, ओम प्रकाश असीजा, जगत नारायण, सुरेंद्र गुप्ता, पितरू मल गोयल, पार्षद सुनील वर्मा, नारायण दास बंसल, रमेश पटवारी, पूर्व पार्षद कृष्ण खटाना आदि धर्म प्रेमियों ने भारी संख्या में भाग लिया।