चण्डीगढ़, 14.02.26- : शहर के राधाकृष्ण मंदिर सै 40 ए में महाशिवरात्री को लेकर पंच दिवसीय शिवशक्ति कथा में श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन करते हुए तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में सनातन धर्म विकास परिषद के अध्यक्ष एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने श्रद्धालुओं को गहन आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण अमोघ फलदायी है। यह जन्म जन्मांतर के पापों का नाश करता है। मोक्ष, ज्ञान, सुख और समृद्धि प्रदान करता है। श्रद्धापूर्वक कथा सुनने से असाध्य रोग, संतानहीनता और भाग्यहीनता दूर हो जाती है। यह मन को शुद्ध करती है, भक्ति भाव बढ़ाती है और साधक को शिवलोक प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। शिव तत्व की व्याख्या करते बताया कि हिंदू दर्शन, विशेषकर शैव मत में शिव तत्व परम चेतना, शुद्ध ऊर्जा और निराकार ईश्वर का मूल सिद्धांत है। यह समय, स्थान तथा पंचतत्वों से परे है और सृजन विनाश का आधार है। शिव तत्व हर प्राणी में व्याप्त निर्गुण आत्मा है, जो शाश्वत आनंद और अहं चेतना का स्वरूप है।
मंदिर सभा के महासचिव विनय कपूर ने बताया कि 15 फरवरी शिवरात्रि को रुद्राभिषेक, और निशीथ काल में चार पहर की विशेष पूजा वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा करवाई जाएगी। आज इस अवसर पर मंदिर सभा एवं हिन्दू पर्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वी पी अरोड़ा, घनश्याम गिरी, पदम सिंह, विनय कपूर, दीपक नेगी, संदीप ठाकुर, अभिरभव उपाध्याय, ऊषा ठाकुर, रजनी गुप्ता , आचार्य शिवलाल रणाकोटी, निजी सचिव करन नेगी एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।
शिव शक्ति कथा में वार्ड नंबर 27 की भाजपा पार्षद श्रीमती गुरुवक्श रावत को सम्मानित करते हुए स्वामी रसिक महाराज एवं मंदिर सभा के महासचिव विनय कपूर जी