डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया नगर निगम के कार्यों का निरीक्षण

हमीरपुर 24 जनवरी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतापनगर में नाले के चैनलाइजेशन कार्य, महाराणा प्रताप पार्क के आस-पास मरम्मत एवं चैनलाइजेशन कार्य, हिमुडा कॉलोनी के पास पार्क के निर्माण कार्य और अन्य कार्यों का जायजा लिया तथा निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपायुक्त ने दुगनेड़ी में स्थित कचरा प्रबंधन संयंत्र का निरीक्षण भी किया। नगर निगम के कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि हमीरपुर शहर के चहुमुखी विकास के लिए जारी सभी कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी तथा वह स्वयं मौके पर जाकर इनकी गुणवत्ता का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के कचरे के सही एवं प्रभावी निष्पादन के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे तथा इसके प्रति आम नागरिकों को भी जागरुक किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, सहायक अभियंता अश्वनी ठाकुर, नियोजन अधिकारी जगदीप सिंह और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

========================================

प्रगतिशील किसानों के घर पहुंची डीसी, प्राकृतिक खेती की ली जानकारी

हमीरपुर 24 जनवरी। प्राकृतिक खेती से संबंधित प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की प्रगति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार दोपहर बाद हमीरपुर के निकटवर्ती गांव समराला और ग्राम पंचायत चमनेड के गांव भरठियाण का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने समराला के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार द्वारा प्राकृतिक खेती से उगाई जा रही विभिन्न फसलों की जानकारी ली। उन्होंने प्राकृतिक खेती में प्रयुक्त होने वाली सामग्री और इसके लिए कृषि विभाग एवं आतमा परियोजना की ओर से प्रदान की जा रही सब्सिडी के बारे में मनीष कुमार से महत्वपूर्ण फीडबैक लिया तथा मौके पर उपस्थित कृषि अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने मनीष कुमार के कार्यों तथा कृषि अधिकारियों की ओर से प्रदान किए जा रहे मार्गदर्शन की काफी प्रशंसा की। इसके बाद उपायुक्त ने ग्राम पंचायत चमनेड के गांव भरठियाण के किसान पवन कुमार से भी बातचीत की। उन्होंने पवन कुमार द्वारा चलाई जा रही पारंपरिक पन चक्की (घराट) की कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री, आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान और अन्य अधिकारियों ने उपायुक्त को जिला में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी।