चण्डीगढ़, 16.10.25- : चण्डीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के चेयरमैन चरणजीव सिंह को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का सदस्य नामित किया गया गया है। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जे. सिंघी (कैबिनेट मंत्री स्तर) हैं
शहर के व्यापारिक समुदाय ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार देते हुए कहा कि ये क्षेत्र के व्यापारियों के शीर्ष संगठन के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह प्रतिष्ठित नियुक्ति सीबीएम की व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बोर्ड में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के लिए सीबीएम द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी।
सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, उपाध्यक्ष दिवाकर सहूंजा, मुख्य सलाहकार भूपिंदर, संरक्षक गुरशरण बत्रा (संस्थापक अध्यक्ष स्व. इंदरलाल बत्रा के पुत्र), संस्थापक सदस्य व संरक्षक पुरुषोत्तम महाजन, महासचिव बलविंदर सिंह, सलाहकार वरिंदर गुप्ता व मोहित सूद, वित्त सचिव राधे लाल बजाज, तथा सेक्टर 21 मार्केट से रतीश तलवार और विनोद जोशी ने आज चरणजीव सिंह को उनके कार्यालय में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बधाई व सम्मान प्रदान किया।
पूर्व अध्यक्ष दिवाकर सहूंजा ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह सीबीएम के निरंतर प्रयासों और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण का परिणाम है।
सीबीएम के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने इस अवसर पर कहा कि यह नियुक्ति संस्था को राष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ और पंजाब के व्यापारियों एवं व्यवसायिक समुदाय के हितों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देगी। उन्होंने कहा कि चरणजीव सिंह का अनुभव और नेतृत्व नीतिगत सुधारों तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
चरणजीव सिंह को इस सम्मान के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, उच्च प्रशासनिक अधिकारियों और क्षेत्र के प्रमुख व्यापारी संगठनों की ओर से शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।