CHANDIGARH, 08.09.25-भाजपा ट्रेडर सैल चंडीगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश संयोजक बलजिंद्र गुजराल ने आज शहर के व्यापारियों के साथ मिलकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय जितेंद्र पाल मल्होत्रा का पुनः ट्रेडर सैल के प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलजिंद्र गुजराल ने कहा कि भाजपा ट्रेडर सैल न केवल व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने का कार्य करेगा, बल्कि उनके सामाजिक, आर्थिक और व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए भी योजनाबद्ध तरीके से कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापार जगत को सशक्त बनाना और हर स्तर पर उन्हें सहयोग उपलब्ध कराना है। गुजराल ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि भाजपा ट्रेडर सैल शहर के व्यापारियों की बेहतरी और प्रगति के लिए निरंतर काम करेगा।

इस मौके पर उनके साथ संजीव चढ़ा, राधे लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंचाल, ज़िला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, ज़िला उपाध्यक्ष अरविंद गुजराल, ज़िला महामंत्री एल.डी. शर्मा, ट्रेडर सैल जिला संयोजक रवि सिंगला, संजय सूखेजा, विक्की, रोहित सेठी और नवनीत उपस्थित रहे।