CHANDIGARH, 29.08.25-27 अगस्त को केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट एवं शिक्षा मंत्री श्री जयंत सिंह चौधरी अपने दो दिवसीय दौरे से चंडीगढ़ आए तो शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के सदस्य हजारों की संख्या में अपने महबूब नेता का स्वागत करने उमड़ पड़े।
राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी के नारों से आसमान गूंज उठा। पंजाब राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहली सैकड़ों कार्य कर्ताओं संग जयंत चौधरी को पंजाब का महत्वपूर्ण शास्त्र श्री साहिब (किरपान) देकर सम्मानित किया। इस मौके जयंत चौधरी ने पार्टी को चौधरी चरण सिंह जी नीतियों अनुसार गांव गांव पहुंचने मजदूरों किसानों और पिछड़े वर्ग को ऊंचा उठाने के लिए कार्यरत रहने को कहा। मनजीत सिंह मोहली ने ने कहा कि पार्टी के पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्ष चयनित कर लिए गए हैं बस जल्दी ही शीर्ष नेताओं से मिलकर पूरी लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
मौजूद रहे महंत भंगू स्वामी, अनिल कुमार गर्ग, अशोक कुमार शर्मा, सिमरनप्रीत सिंह प्रिंस, सिमरनजीत सिंह शंका, जगतार सिंह भुल्लर, प्रिंसिपल हरभजन सिंह बंगा, बाचितर सिंह फिरोजपुर,इनका नेतृत्व किया श्री त्रिलोक त्यागी राष्ट्रीय महा सचिव संगठन जी ने और हाजिर रहे पंजाब प्रभारी दिलप्रीत सिंह और जम्मू कश्मीर के प्रभारी श्री विनय प्रधान।