शिमला: 16.08.25- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रदेश व देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपने बधाई सन्देश में पठानियां ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी देश तथा प्रदेशवासियों के लिए एक महापर्व है जिसे लोग बड़े हर्षोंउल्लास, श्रद्वाभाव तथा आस्था से मनाते हैं। उन्होने कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष के 8वें दिन मनाया जाता है तथा यह पूरे भारतवर्ष में हिन्दुओं के लिए भक्ति, एकता तथा आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह उत्सव हिन्दुओं के लिए बहुत खुशी का स्त्रोत है जिसमें जीवंत उत्सव और सार्थक परम्पराएँ शामिल हैं। इस अवसर पर पठानियां ने सभी के सुखद तथा समृद्व जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा स्थापित आदर्शों तथा उत्कृष्ट परम्पराओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

(हरदयाल भारद्वाज)

संयुक्त निदेशक एवं मुख्य प्रवक्ता,

हि0 प्र0 विधान सभा।