महापुरूष थे संत कबीर दास – कुलदीप पठानियां।
शिमला: 10.06.25-हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संत कबीर दास जयन्ती की प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी है। पठानियां ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि आज भी पूरे देश में संत कबीर दास के करोड़ों अनुयायी मौजूद है। उन्होने कहा कि संत कबीर दास सभी धर्मों का सम्मान करते थे तथा बाल्यकाल से ही उन्होने अध्यात्म की ओर रूख किया और उन्होने खुद को अल्लाह के साथ- साथ भगवान राम के बच्चे के रूप में संदर्भित किया। उन्होने सभी धर्मों को स्वीकार किया तथा किसी भी धार्मिक भेदभाव में विश्वास नहीं किया।
वह 15वीं शताब्दी के एक अत्यधिक प्रशंसित कवि थे तथा उके लेखन ने भक्ति आन्दोलन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया था। पठानियां ने कहा कि कबीर दास भारत के एक बहुत प्रसिद्व कवि, संत और समाज सुधारक थे। यह भारत के साथ – साथ विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिन है। संत कबीर दास एक पवित्र व्यक्ति थे और उनके कार्य सर्वोच्च होने के महत्व और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी संत कबीर जयन्ती की सभी को बधाई दी है।
===============================================
प्रो0 बी0 एस0 कंवर के निधन पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया।
शिमला: 10.06.25- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने प्रो0 बी0 एस0 कंवर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने शोक सन्देश में कहा कि प्रो0 बी0 एस0 कंवर राजकीय महाविद्यालय संजौली में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रो0 बी0 एस0 कंवर माननीय मुख्यमंत्री हि0प्र0 के प्रधान सचिव राकेश कंवर के पिता है।
पठानियां ने कहा कि प्रदेश ने प्रो0 बी0 एस0 कंवर के रूप में एक होनहार तथा कर्तव्य निष्ठ व्यक्तित्व को खोया है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। पठानियां ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है।
विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी प्रो0 बी0 एस0 कंवर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।