गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के अवसर पर साईं धाम में छबील लगाई
चण्डीगढ़, 06.-6.25- : श्री साईं धाम, सेक्टर 29 में गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के अवसर पर आज साईंवार को ठन्डे मीठे दूध के शरबत की छबील व चने हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं व राहगीरों को वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ भक्तों ने भी सेवा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
========================================
भाविप शाखा, पूर्व-6, मनीमाजरा ने छेड़ा पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान
मनीमाजरा, 06.06.25 : भारत विकास परिषद शाखा, पूर्व-6, मनीमाजरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्दिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट पार्क में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। धर्मपाल शर्मा, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद ने संस्था के संस्कार, सेवा व सहयोग प्रकल्पों की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि यह तो पर्यावरण जनजागरण के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों, मन्दिरों व पार्कों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण सम्बंधित बैनर लगाए जाएंगे तथा पर्यावरण प्रेरणा अभियान के पैम्फलेट भी वितरित किए जाएंगे। स्वयंसेवक संघ केशव नगर के नन्द किशोर तिवारी द्वारा पर्यावरण यानी पौधारोपण व वृक्ष रक्षण, जल-ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम, प्लास्टिक का प्रयोग रोकना तथा स्वच्छता बारे विस्तार से जानकारी दी गई। राजकुमार सैनी, सेवा प्रमुख ने प्लास्टिक प्रदूषण का अन्त करने तथा इसके स्थान पर कपड़े या जूट के बैग प्रयोग करने पर बल दिया। इसके बाद सफाई अभियान में पूरे पार्क को प्लास्टिक व कुड़ा मुक्त किया गया। इस अभियान में प्रमोद आहूजा, जिला कोऑर्डिनेटर तथा विनय कौड़ा, जिला पर्यावरण संयोजक तथा एस एस परवाना, प्रधान ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन उपस्थित रहे। अरबिंद दुबे, सम्पर्क प्रमुख, नरेंद्र रॉय पर्यावरण प्रमुख, साधना दुबे महिला प्रमुख, रविकांत व्यास सचिव, अमरजीत शर्मा वित्त सचिव, मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान श्याम सुंदर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय, चेयरमैन सुभाष धीमान, शिवानंद मिश्रा, कमलेश, चंचल जोशी महानगर संघ परिवार प्रबोधन प्रमुख, तथा स्वयंसेवक संघ महाराणा प्रताप शाखा के सभी सदस्य उपस्थित व सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।