चण्डीगढ़, 06.06.25- : गाँव सारंगपुर के नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर व गायत्री मानस चेतना केन्द्र द्वारा आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा जी का महाप्रयाण दिवस मनाया गया। गायत्री मानस चेतना केन्द्र और नर्मदेश्वर महादेव शिव मन्दिर के व्यवस्थापक यशपाल तिवारी ने बताया कि आज ही के दिन को अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा जी के महाप्रयाण दिवस और गायत्री जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।
गायत्री परिवार ट्रस्ट, चण्डीगढ़ के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी उमा शंकर शर्मा कहा कि इस पावन पवित्र अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने सामूहिक यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में गायत्री परिजनों ने गायत्री महामंत्र का अखंड जप भी किया।
गायत्री महायज्ञ की संपूर्ण प्रक्रिया को विधिवत वैदिक रूप से संपन्न करवाने के लिए भारतीय वायुसेना में कार्यरत और गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम भगत कटारिया सपत्नीक पधारे। पंजाब विश्वविद्यालय से गुरबचन सिंह ने पत्नी सहित मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मोहिंदर सिंह पठानिया, रविंद्र शर्मा और दलबीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। छबील एवं प्रसाद की व्यवस्था जोगिंदर सिंह और उमा शंकर शर्मा ने की।