Chief Minister condoles demise of Kanshi Ram
SHIMLA, 02.05.25-Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has expressed deep condolences on demise of Kanshi Ram, father of senior journalist Rakesh Saklani. Kanshi Ram, aged 86, passed away after a prolonged illness at IGMC today.
The Chief Minister prayed to the Almighty to grant peace to the departed soul and strength to the bereaved family members to bear this irreparable loss. He extended heartfelt sympathies to the family members.
Director, Information and Public Relations, Rajiv Kumar and the staff of the department also expressed grief over the death of Kanshi Ram and offered deepest sympathies to the family members. They prayed to the God to give strength to the family to bear this profound loss and grant peace to the departed soul.
========================================
मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री गिरिजा व्यास के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन गत दिवस अहमदाबाद में हुआ। वह 79 वर्ष की थीं।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि गिरिजा व्यास का शिक्षा, सामाजिक न्याय और विशेषकर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के विकास के प्रति गिरिजा व्यास के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।