सोलन- दिनांक 07.09.2026

19 सितम्बर को सोलन उपमण्डल की परिधि में रहेगा स्थानीय अवकाश

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन उपमण्डल में स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार मेला गुग्गा माड़ी सुबाथू के उपलक्ष्य में 19 सितम्बर, 2026 (शनिवार) को सोलन उपमण्डल की परिधि में स्थानीय अवकाश रहेगा।