चण्डीगढ़, 17.03.24- : संस्कार भारती की चण्डीगढ़, पंचकूला एवं मोहाली इकाई तथा सुमुखा नाट्य संस्था, दिल्ली एवं उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रसिद्ध नाटककार पदमश्री दया प्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित और अरविंद सिंह द्वारा निर्देशित सीढियां नाटक का मंचन सुमुखा रंगमंडल, दिल्ली द्वारा पंजाब कला भवन, सेक्टर 16 में किया गया। नाटक का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. सुखमिंदर बरार, अंतर्राष्ट्रीय पंजाबी लोक गायिका एवं, अध्यक्ष, संस्कार भारती पंजाब प्रांत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। हिंदी के प्रसिद्ध नाटककार पदम श्री दया प्रकाश सिन्हा द्वारा लिखित और अरविंद सिंह द्वारा निर्देशित इस नाटक में मुगल शासन के अंतिम चरण में साम्राज्य के बिखराव के साथ सामाजिक विघटन का वह काल खण्ड सीढ़ियां नाटक का नायक है, जो समाज के गिरते मूल्यों के साथ अपनी दोशीजगी (कौमार्य) खो बैठता है,| पतित समाज, भ्रष्ट, अहंकार, विलासी हम्मरां ऐसे बदरंग है जिनसे बनी है गुजरे वक्त की तस्वीर। समय के साथ न रंग घुले न उड़े। वर्तमान की तस्वीर में भी प्रेक्षक इस काल की तस्वीर के धुंधले रंगों की झलक आज भी इन रंगों की झलक समाज में स्पष्ट दिखाई देती है।
मंच संचालन सर्वप्रिय निर्मोही द्वारा किया गया। नाटक में संस्कार भारती चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी, पंचकूला के अध्यक्ष सुरेश गोयल, मंत्री सतीश अवस्थी, अनिल गुप्ता, संतोष गर्ग, अर्पणा गुप्ता, सीमा गुप्ता, मोहाली की अध्यक्षा डॉ० निम्मी वशिष्ट, रजनी बजाज तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस नाट्य उत्सव में 16 मार्च को गोरखपुर के दर्पण नाट्य संस्था द्वारा सम्राट अशोक नामक नाटक की प्रस्तुति होगी