चण्डीगढ़, 04.11.26- : पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोकभवन में डिपार्टमेंट ऑफ हॉलिस्टिक एजुकेशन (डीएचई), विद्या भारती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च ट्रस्ट (वीबीआईटीआरटी), कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित तेजस ओलम्पियाड 2026–27 के पोस्टर का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के मंत्री चंद्रहास गुप्ता, विद्या भारती, पंजाब के उपाध्यक्ष नवदीप शेखर, डिपार्टमेंट ऑफ हॉलिस्टिक एजुकेशन के संरक्षक महावीर कौशिक (सेवानिवृत आईएएस) तथा डीएचई की अध्यक्ष श्रीमती सोनू अग्निहोत्री शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा महाकुंभ की मीडिया प्रभारी अधिवक्ता आरती शर्मा, शारदा सर्वहितकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह खिमटा, डिपार्टमेंट ऑफ हॉलिस्टिक एजुकेशन के कार्यालय प्रबंधक रमेंद्र सिंह, विंग कमांडर संजीव शर्मा तथा तेजस मैथमेटिक्स की कन्वीनर ज्योति तिवारी भी उपस्थित रहे।
तेजस का पूर्ण नाम टैलेंट एक्सप्लोरशन फॉर जूनियर एसपायरिंग स्कॉलर्स है। यह डिपार्टमेंट ऑफ हॉलिस्टिक एजुकेशन की एक शैक्षिक पहल है, जिसका उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनकी क्षमताओं को प्रोत्साहित करना तथा उनमें ज्ञान, तार्किक चिंतन, भाषाई दक्षता और तकनीकी जागरूकता का विकास करना है।
डीएचई ने वर्ष 2025 में डीएचई इंग्लिश ओलंपियाड के माध्यम से अपनी ओलंपियाड यात्रा प्रारंभ की थी, जिसमें 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया के आधार पर इस वर्ष ओलंपियाड श्रृंखला का विस्तार करते हुए इसमें तीन विषयों—मैथमेटिक्स, इंग्लिश एवं फ्यूचर टेक को शामिल किया गया है।
ओलंपियाड का आयोजन सहभागी विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी के लिए तीनों विषयों में विशेष तेजस ओलम्पियाड प्रिपेयरेशन बुक्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप, प्रश्नों के स्वरूप और कठिनाई के स्तर से परिचित कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।