शिमला: 21.09.25- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां 69वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन उपरान्त अपने तय कार्यक्रमानुसार तीन देशों क्रमश: इटली,फिनलैंड तथा नार्वे के अध्ययन प्रवास के लिए रवाना हुए। अपने पहले पढ़ाव में पठानिंया गत शनिवार के इटली की राजधानी रोम पहुँचे। दो दिन के प्रवास उपरान्त विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिहं पठानियां रोम से रेल मार्ग द्वारा वेनिस के लिए रवाना हुए। वेनिस इटली का एक अलौकिक तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। इटली का वेनिस शहर मुख्य रूप से अपनी नहरों, गोंडोला की सवारी और रोमांटिक वातावरण के लिए प्रसिद्व है। रियाल्टो ब्रिज, सैंट गार्ड बैसिलिका और डोगेज पैलेस यँहा पर मशहूर है जबकि इटली की राजधानी रोम अपने प्राचीन इतिहास तथा भव्य वस्तुकला और कोलोसियम जैसे ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्व है।
पठानियां ने वीनस में कुछ भारतीय समुदाय के लोगो के साथ मुलाकात की तथा हिमाचल प्रदेश में अपार पर्यटन की संभावनाओं से भारतीय समुदायों तथा स्थानीय लोगों को अवगत करवाया। पठानियां आज रेल मार्ग द्वारा वेनिस से मिलान के लिए रवाना हुए तथा 21 व 22 सितम्बर का मिलान तक प्रवास पर रहेगें।