जेजेपी ने सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ता घोषित किए
September 20, 2026 03:18 PM
चंडीगढ़, 20 सितंबर। जननायक जनता पार्टी ने अपनी नीतियों और गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 23 जिलों में जिला प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। जेजेपी ने अंबाला में मनजिंदर सिंह ढिल्लों, भिवानी में राजू मेहरा, दादरी में राजेंद्र श्योराण, फरीदाबाद में अनिल खुटेला, फतेहाबाद में कुलदीप सीगड़, गुरुग्राम में मेघराज यादव, हिसार में रवि आहूजा, हांसी में सुभाष बेरवाल, झज्जर में डॉ विकास पराशर को जिला प्रवक्ता बनाया हैं।
इसी तरह जींद में विकास जांगड़ा, कैथल में एडवोकेट चरण सिंह सजूमा, करनाल में नरेश राणा, कुरुक्षेत्र में शेखर डोगरा, महेंद्रगढ़ में विजय छिल्लरो, मेवात में राहुल जैन, पलवल में दिनेश शर्मा, पंचकूला में सुरेश पाठक, पानीपत में बिजेंद्र सहरावत को जेजेपी जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रेवाड़ी में कमल शर्मा, रोहतक में एडवोकेट अजय इंदौरा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, सोनीपत में सुधीर धनखड़ और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook